कानपुर: जाजमऊ के चेक पोस्ट इलाके में संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
जाज मऊ थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट इलाके में बुधवार दोपहर 4:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मंगलवार रात युवक यहां आया हुआ था।