रीठी: मानदेय न मिलने पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कामकाज प्रभावित
Rithi, Katni | May 22, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गईं, जब यहां कार्यरत सफाई कर्मियों ने मानदेय नहीं मिलने से नाराज होकर काम बंद हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले 1 महीने 22 दिन से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है