लोकतंत्र के आधार स्तंभ मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिस एस ने बुधवार को दोपहर 2 बजे लोहंडीगुड़ा तहसील में व्यापक भ्रमण कर दाबपाल के पुजारीपारा, नेगीरास, पारापुर और गढ़िया जैसे क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का न केवल जायजा लिया, बल्कि स्थानीय मतदाताओं से सीधे मिलकर फीडबैक भी लिया।