कुंडम: अमृत नल-जल योजना की खुली पोल, दशरथपुर के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरसे
सरकार की घर-घर पानी पहुँचाने वाली 'अमृत नल-जल योजना' धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही है। सिहोरा विधानसभा के कुण्डम ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम दशरथपुर में विकास के सारे दावे हवा हो चुके हैं और इस भीषण गर्मी में ग्रामीण पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। प्रशासनिक उदासीनता का आलम यह है कि महीनों से बेपटरी हो चुकी इस व्यवस्था को सुधारने की सुध लेने वाला को