हरसूद: ग्राम धरमपुरी में 19 वर्षों से वैशाख पूर्णिमा पर भंडारे का आयोजन
खंडवा जिले के ग्राम धरमपुरी में स्थित बिजासन माता मंदिर पर वैशाख पूर्णिमा पर 19 वर्षों से भंडारा आयोजित होता आ रहा है। नया हरसूद के धर्मेंद्र तिवारी परिवार एवं माताजी के भक्तों के सहयोग से सतत 19 वर्षों से भंडारा हो रहा है। शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे के लगभग खंडवा विधायक श्रीमती कंचन कान भी भंडारे में पहुंची थीं।