केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव भरत खेड़ा ने सोमवार 2 बजे से विक्रम उद्योगपुरी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सीईटीपी में पानी की सफाई प्रक्रिया को लेकर उन्होंने प्रशंसा व्यक्त की। एमपीआईडीसी उज्जैन महाप्रबंधक विनय सिंह तोमर और अन्य अधिकारियों ने इस अवसर पर उनका स्वागत किया।