बुढ़ार: छत की ढलाई के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत
बुढार थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में मकान की छत की ढलाई के दौरान 28 वर्षीय मजदूर सुनील चौधरी निवासी बरतरा करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी गुरुवार सुबह 9 बजे सामने आई है।