शिवपुरी कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने दिव्यांग और जरूरतमंद बच्चों के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया। यह कार्यक्रम मंगलम संस्था के केंद्र पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर ने बच्चों को ऊनी कपड़े और खिलौने भेंट किए। साथ ही मकर संक्रांति के अवसर पर बच्चों को मंगोड़े और खिचड़ी का वितरण भी किया गया।