हरदा: जिला पंचायत में जनसुनवाई के दौरान पोर्टल पर मृत घोषित बुजुर्ग ने कहा- मैं जिंदा हूं, मदद करो
Harda, Harda | Jun 2, 2026 हरदा। जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को एक अनोखा मामला सामने आया। टिमरनी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम अहलवाड़ा निवासी बुजुर्ग श्रमिक करणसिंह अपने जीवित होने का प्रमाण देने के लिए जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को आवेदन देकर बताया कि सरकारी पोर्टल पर उन्हें मृत दर्शाया जा रहा है।