टिहरी: तोता घाटी में वाहन खाई में गिरा, लापता व्यक्ति की तलाश जारी
टिहरी गढ़वाल की तोता घाटी में 300 मीटर गहरे खाई में गिरा वाहन, वाहन चालक देवी लाल अभी भी लापता हैं। पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमों ने रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया, पर मौसम और भू-भाग की परेशानियों के कारण कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। 6 सितंबर को पुनः तेज़ रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है।