हनुमानगढ़: टाउन रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने यात्री से लूटपाट की, पर्स और मोबाइल छीनकर फरार, स्टेशन पर लगातार हो रही वारदात
हनुमानगढ़ टाउन रेलवे स्टेशन पर यात्री से मोबाइल फोन और नगदी से भरा पर्स लूटने का एक मामला सामने आया है। यात्री ट्रेन से उतरकर स्टेशन पहुंचने वाला था इतने में दो अज्ञात बदमाशों ने यात्री को घेर कर उसका मोबाइल फोन और नगदी से भरा पर्स छीन लिया। हनुमानगढ़ टाउन रेलवे स्टेशन पर लगातार लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है।