टिब्बी: भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों का सहारा बने टिब्बी के युवा, 'परिंडे लगाओ, जीवन बचाओ' मुहिम शुरू
भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने और उन्हें संरक्षण देने के लिए टिब्बी के युवाओं ने 'परिंडे लगाओ, जीवन बचाओ' मुहिम शुरू की है। क्षेत्र के जीव प्रेमियों और उत्साही युवाओं ने एकजुट होकर सार्वजनिक स्थलों और पेड़ों पर पानी के परिंडे व लकड़ी के कृत्रिम घोंसले स्थापित किए हैं।