उरई: उरई के पुलिस लाइन में पहली बार शुरू हुआ प्रदेश स्तरीय महिला टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट, डीएम व एसपी ने किया उद्घाटन
Orai, Jalaun | Feb 5, 2024 उरई के पुलिस लाइन में पहली बार प्रदेश स्तरीय महिला T20 टूर्नामेंट शुरू हुआ। महिला T20 टूर्नामेंट में पूरे प्रदेश से कई टीमों ने भाग लिया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे व पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन कर टूर्नामेंट खेलने आईं टीमों का हौसला बढ़ाया। वहीं इस अवसर पर कई आला अधिकारी भी मौजूद रहे।