शिवपुरी: सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में चलती बस के इंजन में स्पार्किंग, यात्रियों में मची अफरातफरी
शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में मुदखेड़ टोल प्लाजा के पास शनिवार शाम 4 बजे सिकरवार ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP07P4188 के इंजन में अचानक स्पार्किंग होने से धुआं निकलने लगा। घटना के समय बस शिवपुरी से ग्वालियर जा रही थी और उसमें क्षमता से अधिक यात्री सवार बताए गए हैं। चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। कुछ ।