पनागर: जयप्रकाश नगर में कार ने 6 लोगों को टक्कर मारकर घायल किया, मामला दर्ज
जय प्रकाश नगर में सोमवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही अधारताल थाना पुलिस तत्काल मौके