बिहारीगंज: हथिऔंधा में कबीर मठ के तत्वाधान में बुधवार से सत्संग का आयोजन, तैयारियां पूरी
मधेपुरा के बिहारीगंज स्थित हथीऔंधा कबीर मठ में दो दिवसीय सत्संग समारोह कल, 22 अप्रैल से शुरू होगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंडाल, संत-महात्माओं के ठहरने, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था कर दी गई है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से संत महात्माओं का आगमन होगा कार्यक्रम में संत कबीर दास के विचारों का प्रसार होगा।