गुना नगर: पारसनाथ कॉलोनी में पार्क के पाइप तोड़कर ले जाते हुए कुछ लोग सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, वीडियो हुआ वायरल
गुना में फुलवारी कॉलोनी के पास पारसनाथ कॉलोनी के पार्क में पाइप तोड़कर दिनदहाड़े ले जाते कुछ लोग CCTV कैमरे में कैद हुए है। घटना का वीडियो 22 अप्रैल 2024 का बताया गया है जो सोशल मीडिया पर 24 अप्रैल को वायरल हुआ है। पारसनाथ कॉलोनी के पार्क के पास रहने वाले हिदायत उल्लाह के मकान में लगे CCTV कैमरे में वीडियो कैद हुआ है। रहवासियों ने शिकायत करने की बात कही है।