गुना नगर: शासकीय हाई स्कूल डिगडोली में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित
गुना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना श्री प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियां जारी हैं। जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान 07 मई 2024 को होना है। इसी क्रम में शासकीय हाई स्कूल डिगडोली में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।