हज़ारीबाग: हजारीबाग में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार! 600 किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर चुलाई शराब जब्त
उत्पाद विभाग ने कटकमदाग के पसई और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीतागढ़ा में छापेमारी कर करीब 600 किलो जावा महुआ नष्ट किया और 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की। शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। उपायुक्त के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।