खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान का आज शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने डोड़की धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर खरीदी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा किसानों द्वारा लाए गए धान की नमी की जांच कराई।
कलेक्टर ने धान विक्रय करने पहुंचे किसान श्री राम कुमार एवं श्री संतोष कुमार का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि धान विक्रय के लिए आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।
किसानों की सुविधा, पारदर्शी खरीदी और सुचारू व्यवस्था जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
#DhanKharidi2026 #Sakti #FarmersFirst #धान_खरीदी_2026
Sakti, Chhattisgarh | Nov 16, 2026