दमोह: नोहटा में विद्युत पोल पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी की करंट लगने से मौत, जिला अस्पताल में डॉ ने किया मृत घोषित
Damoh, Damoh | Jul 8, 2026 दमोह जिले के नोहटा के सोनी मोहल्ला में विद्युत पोल पर लाइट सुधारने के दौरान एमपीबी के आउटसोर्स कर्मचारी नरेंद्र सिंह लोधी (32) निवासी मुठिया को करंट लग गया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर पीयूष निवाडे ने ईसीजी जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।