सिकंदरा: दरखा मोड़ से चोरी की बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, कई मामलों में थे वांछित
Sikandra, Jamui | Apr 10, 2026 अलीगंज में लछुआड़ पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दरखा मोड़ के पास से चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को शुक्रवार 12 बजे गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के गुआघोघरा गांव निवासी बुल्ली यादव और अजीत यादव के रूप में हुई है।