बोध गया: फतेहपुर के अजय यादव ने अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में लहराया भारत का परचम,जीता गोल्ड मेडल
Bodh Gaya, Gaya | Jun 23, 2026 गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के पुरनी बथान गांव निवासी अजय यादव देश की सेवा के साथ-साथ पावरलिफ्टिंग खेल में भी भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। अजय ने वियतनाम, रूस और बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।