जुलाना: एमएसपी कानून बनाने का अपना वायदा निभाये केंद्र सरकार-बलराज कुंडू, विधायक
Julana, Jind | Feb 15, 2024 हजपा सुप्रीमो एवं महम के विधायक बलराज कुंडू ने बुधवार को जुलाना क्षेत्र में ग्रामीण सभाओं को संबोधित किया। उनकी सभाएं देर शाम तक जारी रही। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों से किए वायदे को निभाना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि अब आपको राजवाड़े और राजकुमारों द्वारा थोपे गए उम्मीदवारों को नकारना करना होगा।