सोनो: सड़क हादसे में छात्रा की मौत के बाद ग्रामीणों ने चर्घरा के समीप सड़क जाम किया, सोनो के लोग रहे परेशान
Sono, Jamui | Jun 17, 2026 झाझा थाना क्षेत्र के चरघरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में छात्रा नैना की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। घटना से नाराज लोगों ने एनएच-333 झाझा-सोनो मुख्य मार्ग को बुधवार 12 बजे जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। खासकर सोनो प्रखंड से झाझा आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करन