झालरापाटन: हरिपुरा गांव में 22 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
झालावाड़ के हरिपुरा गांव में 22 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई बकानी थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करवा कर मामले में जांच शुरू की है। गांव की रहने वाली किरण भील खाना खाकर सोई थी, लेकिन अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया।