बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया, बरामद हुआ 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा व बाइक
मंगलवार की शाम करीब पांच बजे कोतवाली बागपत के उप निरीक्षक शिव कुमार के मुताबिक चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर जीवन निवासी झंकार गली बागपत को गिरफ्तार किया। कब्जे से एक किलो 800 ग्राम अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद हुई।