बिंदकी: बिंदकी में अचानक ग्राइंडर मशीन चलने से मिस्त्री के दोनों हाथ की नसे कटी, हालत गंभीर हैलट अस्पताल कानपुर रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला खरियाही मंदिर घियाही गली के समीप सोमवार को दिन में 11:30 बजे एक घर में मिस्त्री गोरेलाल निवासी गौसपुर थाना कल्याणपुर ग्राइंडर द्वारा लकड़ी काट रहा था। तभी वह ग्राइंडर की चपेट में आ गया और उसके दोनों हाथों की नसे कट गई। जिसके चलते गंभीर घायल हो गया। सीएचसी से प्राथमिक उपचार बाद हैलट कानपुर रेफर किया गया।