बुलंदशहर: बुलंदशहर में हर्ष फायरिंग में घायल रेयांश आईसीयू से बाहर आया, 8 साल के बच्चे की हालत में सुधार, जल्द घर लौटने की उम्मीद
19 फरवरी को शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में घायल आठ वर्षीय रेयांश की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। उसे अब आईसीयू से निकालकर सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है। रेयांश के पिता हिमांशु वर्मा ने बताया कि बच्चा अब परिजनों को पहचानने लगा है और उसकी सेहत पहले से बेहतर है। डॉक्टरों ने भी उसकी स्थिति में सुध