पूर्णिया में पत्नी ने कीर्तन में पति को बुलाकर बॉयफ्रेंड के साथ हत्या की, 42KM दूर शव फेंका, थाने पहुंचकर बोली- गिरफ्तार कर लीजिए
Purnea East, Purnia | Apr 2, 2026
पूर्णिया में 3 साल पुराने प्यार के लिए महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर 31 मार्च की शाम अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक के गले और शरीर के दूसरे हिस्से पर धारदार हथियार से 5 से अधिक हमले के निशान मिले हैं। मर्डर के बाद महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ पति के शव को बोरे में भरकर घटनास्थल से 42 किलोमीटर दूर अमौर में खेत किनारे ठिकाने लगा दिया।