बालाघाट: देखरेख के अभाव में मोती गार्डन का ओपन जिम बना कबाड़, नगर पालिका के दावों की खुली पोल
एक तरफ बालाघाट नगर पालिका मोती गार्डन को चमकाने के बड़े-बड़े दावे करती है, तो वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है। देखरेख के अभाव में गार्डन में लाखों रुपये की लागत से लगाया गया ओपन जिम अब कबाड़ में तब्दील होता जा रहा है। जिम के कई उपकरण टूट-फूट चुके हैं और कुछ में जंग लग चुकी है, जिससे वे उपयोग के लायक नहीं बचे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना