सबौर: गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगे
गौशाला परिसर में बजरंग दल के नेतृत्व में गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक का उद्देश्य देश भर में चल रहे गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के अभियान को भागलपुर में व्यापक जन समर्थन दिलाना और इसे जन-जन तक पहुंचाना रहा कार्यक्रम में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सनातन धर्मावलंबियों तथा स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही