सहारनपुर: सर्किट हाउस सभागार में विधान परिषद समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा की गई, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
सहारनपुर में गुरुवार को विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति की बैठक सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सभापति अश्विनी त्यागी ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी अभिनंदन ने समिति सदस्यों को ओडीओपी उत्पाद भेंट कर सम्मानित किया।