कोडरमा: आरपीएफ द्वारा पहाड़पुर स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल का जन-जागरूकता अभियान
मिशन जन जागरण के तहत मंगलवार को 11 बजे रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा द्वारा पहाड़पुर स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया। निरीक्षक प्रभारी के निर्देशन में एसआई जितेंद्र कुमार एवं स्टाफ ने ग्रामीणों व यात्रियों को एकत्र कर बैनर के माध्यम से जागरूक किया।