जिला मुख्यालय परिसर स्थित जिला खेल भवन में संजय विकलांग अस्पताल के सहयोग से कृत्रिम अंग वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1:15 पर शुरू हुआ। इस अवसर पर डीएम मिथिलेश मिश्र एवं एसपी अवधेश दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे।समारोह में जिले के सभी प्रखंडों से काफी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।