बालोद: 10 डिसमिल जमीन के लिए सगे भाई का कत्ल: एक साल बाद आया फैसला, बालोद कोर्ट ने बड़े भाई को सुनाई उम्रकैद की सजा
Balod, Balod | Apr 17, 2026 मामूली सी जमीन के विवाद ने सगे भाइयों के रिश्ते को इस कदर खत्म कर दिया कि बड़े भाई ने छोटे भाई की जान ले ली। अब इस सनसनीखेज हत्याकांड में करीब एक साल बाद न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा दी है।