जौनपुर: नईगंज में गोंड वीरांगना रानी दुर्गावती का मनाया गया बलिदान दिवस
जिले के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को दोपहर 2 बजे गोंड वीरांगना रानी दुर्गावती का 461 वां बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 को कालिंजर के किले में राजा कीरत सिंह और उनकी पत्नी कमलावती के घर हुआ था।