फतेहाबाद: जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदोरिया ने खंडे टीकतपुरा में आरसीसी सड़क का शुभारंभ किया, ग्रामीणों में खुशी की लहर
Fatehabad, Agra | Jun 27, 2026 ग्रामीण क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए डॉ. मंजू भदोरिया ने शुक्रवार को खंडेर टीकतपुरा गांव में आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर और फीता काटकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।