शिवपुरी नगर: प्राइवेट हॉस्टल की मनमानी के खिलाफ पालकों का फूटा गुस्सा, समय पर खाना न देने और फीस हड़पने का आरोप
शिवपुरी शहर के कोतवाली क्षेत्र में संचालित एक प्राइवेट हॉस्टल के खिलाफ शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे कुछ पालकों ने शिकायत दर्ज कराई है। पेरेंट्स का आरोप है कि हॉस्टल में बच्चों को समय पर भोजन नहीं दिया जाता था। इसके अलावा, बच्चों को हॉस्टल से निकालने के बाद जब उन्होंने जमा की गई फीस वापस मांगी, तो संचालक ने राशि लौटाने से इनकार कर दिया।