बिसौली: बिसौली में डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू, फॉगिंग, नालियों की सफाई और दवा छिड़काव जारी
Bisauli, Budaun | Jun 18, 2026 बिसौली नगर पालिका परिषद ने डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर में फॉगिंग एवं एंटी लार्वा दवा छिड़काव अभियान शुरू किया है। नगर के सभी वार्डों, मोहल्लों, गलियों और नालियों में दवा का छिड़काव तथा सफाई कार्य कराया जा रहा है नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने गुरुवार को 7 बजे करीब कहा कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी