सोहागपुर: जमीनी विवाद को लेकर सिंहपुर थाने में शिकायत, मामला पड़रिया गांव का
शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया गांव के रहने वाले मोहम्मद जवाद अंसारी गुरुवार को लगभग 4:00 बजे सिंहपुर थाने पहुंचे और एक शिकायत पत्र थाने में सौपा है,शिकायत पत्र में कहा है कि जित्तू कुशवाहा के द्वारा जमीनी बात को लेकर आए दिन विवाद किया जाता है,कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत सौपा है, और कार्यवाही की बात शिकायत पत्र में कही है।