लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित पार्क अल्टिमा सोसाइटी के सामने हिट एंड रन का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, उसकी छोटी बहन और चचेरे भाई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी और नजदीकी सैरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।