ग्वालियर गिर्द: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा, मुकदमा दर्ज
बहोडापुर पुलिस ने सोजना गांव में रहने वाले धर्मेंद्र कुशवाह की शिकायत पर आरोपी छोटू उर्फ ऋषि सेन के खिलाफ कातिलाना हमले का मुकदमा सोमवार रात दर्ज किया है। घटना सागरताल पर बनी सरकारी मल्टी की है। जहां धर्मेंद्र कुशवाह रविवार रात किसी काम से आया था। वहीं उसकी छोटू उर्फ़ ऋषि सेन से पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया उसके बाद छोटू ने कट्टा निकाल कर फायरिंग कर दी।