मथुरा: बांके बिहारी मंदिर की मर्यादा तार-तार, नियमों की उड़ी धज्जियां, हेलीकॉप्टर से आए मेयर ने VIP कटघरे में काटा केक
विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में एक बार फिर मर्यादा तार-तार होने का मामला सामने आया है। इस बार किसी आम श्रद्धालु ने नहीं बल्कि बरेली के मेयर उमेश गौतम ने मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाते हुए वीआईपी कटघरे में मेयर द्वारा केक काटा गया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर समाने आया है