कांके: समाहरणालय स्थित एसएसपी कार्यालय में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Jun 17, 2026 समाहरणालय स्थित एसएसपी कार्यालय में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि बैठक में थाना स्तर पर जनता से संवाद बढ़ाने, अपराधियों एवं जेल से बाहर आए अपराधियों की निगरानी, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा रात्रिकालीन गश्ती को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।