मांट: गाँव इटोली में बिजली करंट से दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत
Mat, Mathura | Jun 14, 2026 मांट तहसील क्षेत्र के गांव ईटौली में रविवार को पृथ्वी अपने रिश्तेदार नहने के साथ खेत पर गया था। बताया जा रहा है कि दोनों ने खेत में लगे सबमर्सिबल पंप को चालू करने का प्रयास किया, तभी वे अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गए। कुछ देर बाद खेत पर पहुंचे एक अन्य युवक ने दोनों को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया।