बेलागंज प्रखंड क्षेत्र के राम बिगहा गांव में जदयू नेता सह वरिष्ठ समाजसेवी नाथुन प्रसाद के पुत्र के निधन की खबर मिलते ही बेलागंज विधायक मनोरमा देवी उनके आवास पहुंचीं। विधायक ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।