सिरोंज: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों ने किया प्रदर्शन,तहसील में एसडीएम को दिया ज्ञापन
Sironj, Vidisha | Aug 21, 2024 ज्ञापन में बताया की विगत 1 अगस्त 2024 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में केन्द्र सरकार को आदेशित किया है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति को मिलने वाले आरक्षण का राज्य सरकारें सर्वे करायें तथा इन जातियों में क्रीमी लेअर को छाँटे और वर्गीकरण भी करें।इस आदेश से अनुसूचित जाति एवं जन जातियों को काफी नुकसान होगा जातिगत आधार पर लोगों में बंटवारा होगा द्वेष भावना फैलेगी।