रायपुर: बोरबंद गुजरान के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल, मौके पर मची चीख-पुकार
रायपुर थाना क्षेत्र के बोरबंद गुजरान गांव के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार झालरापाटन क्षेत्र के हेमड़ा से कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए माथनिया जा रहे थे।उसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।