मेराल: मेराल में सुप्रसिद्ध मूर्तिकार एवं 'जोकर' के नाम से विख्यात रामकुंवर बौद्ध पंचतत्व में विलीन
मेराल प्रखंड मुख्यालय के मेराल पश्चिम पंचायत अंतर्गत छःआना टोला के अंकड़ी टोला निवासी सुप्रसिद्ध मूर्तिकार एवं स्थानीय रंगमंच पर 'जोकर' के नाम से प्रसिद्ध रामकुंवर बौद्ध का सम्मान और सामाजिक श्रद्धा के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 83 वर्षीय रामकुंवर बौद्ध का शनिवार देर रात रांची के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से मेराल सहित